भारत

स्टेट होस्टल में गैस का संकट, जल्द एलपीजी सिलेंडर नहीं मिला, तो घर भेजने पड़ेंगे बच्चे

Shantanu Roy
17 March 2026 3:13 PM IST
स्टेट होस्टल में गैस का संकट, जल्द एलपीजी सिलेंडर नहीं मिला, तो घर भेजने पड़ेंगे बच्चे
x
Bilaspur. बिलासपुर। राज्य खेल छात्रावास बिलासपुर में रसोई गैस का संकट गहरा गया है। राज्य खेल छात्रावास को यदि मंगलवार तक रसोई गैस सप्लाई नहीं मिली, तो इस होस्टल में रह रहे खिलाडिय़ों को मजबूरी में घर भेजना पड़ेगा। राज्य खेल छात्रावास बिलासपुर में कबड्डी, बॉक्सिंग सहित अन्य खिलाड़ी प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं, लेकिन वर्तमान में इन खिलाडिय़ों को होस्टल प्रबंधन के पास घर भेजने के बजाय कोई अन्य विकल्प नहीं है। राज्य खेल छात्रावास बिलासपुर में वर्तमान में 120 खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इसमें 60 लड़कियां और 60 लडक़े खिलाड़ी शामिल हैं, लेकिन वर्तमान में होस्टल में रसोई गैस खत्म होने वाली है। ऐसे में यदि मंगलवार तक गैस की
सप्लाई नहीं मिलती है।

तो यहां प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों को घर भेज दिया जाएगा। अधिकारियों की मानें तो यहां पर रसोई गैस को लेकर बैकअप के तौर पर 10 से 15 सिलेेंडर रखे जाते थे, लेकिन अब महज दो सिलेंडर ही शेष बचे हैं। उधर, राज्य खेल छात्रावास बिासपुर के प्रभारी मनोज ठाकुर का कहना है कि अपनी समस्या के बारे में उच्च अधिकारियों को बताया गया है। उम्मीद है कि जल्द इस गंभीर समस्या का समाधान होगा, यदि जल्द रसोई गैस नहीं मिली तो बच्चों को घर भेजना ही पड़ेगा। वहीं, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक ब्रिजेंद्र पठानिया ने कहा कि घरेलू गैस की दिक्कत नहीं है, लेकिन कॉमर्शियल सिलेंडरों की कुछ दिक्कत सामने आई है। उन्होंने कहा कि राज्य खेल छात्रावास में यदि इस तरह की समस्या है तो इसका समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
Next Story