
x
पढ़ें पूरी खबर.
बाराबंकी: यूपी के बाराबंकी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां सरकारी स्कूल से मिड-डे मील का गैस सिलेंडर चोरी हो गया. हैरानी की बात यह है कि चोरी के बाद आरोपी वहीं आसपास सो गए और सुबह एक चोर सिलेंडर छिपाते हुए पकड़ा गया. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसका साथी अभी फरार है.
दरअसल बाराबंकी के दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के सराय शाह आलम गांव में सोमवार सुबह सरकारी स्कूल में चोरी की घटना सामने आई. चोरों ने स्कूल की रसोई का ताला तोड़कर मिड-डे मील में इस्तेमाल होने वाला एलपीजी सिलेंडर चुरा लिया. बताया जा रहा है कि गांव के प्रधान प्रतिनिधि फुरकान अहमद सुबह टहलने निकले थे.
इसी दौरान उन्होंने एक युवक को सरसों के खेत में संदिग्ध हालत में सिलेंडर छिपाते हुए देखा. शक होने पर उन्होंने उसका पीछा किया और पास के प्राथमिक विद्यालय की जांच की, जहां किचन का ताला टूटा हुआ मिला. जिसके बाद फुरकान अहमद ने मौके से गयास नाम के युवक को पकड़ लिया और तुरंत डायल 112 पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की.
पूछताछ में आरोपी गयास ने बताया कि वह अपने साथी लवकुश के साथ चोरी करने आया था. लवकुश सिलेंडर लेकर भागने में सफल हो गया था, लेकिन घेराबंदी के डर से उसने सिलेंडर को सरसों के खेत में छिपा दिया. फिलहाल पुलिस ने खेत से चोरी हुआ सिलेंडर बरामद कर लिया है. साथ ही फरार आरोपी लवकुश की तलाश में जुट गई है.
दरियाबाद कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी गयास को गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है. चोरी में शामिल दूसरे आरोपी लवकुश की तलाश की जा रही है. जिले में सिलेंडर की कमी के कारण इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





