
x
Shimla. शिमला। नेपाल में निर्माणाधीन एसजेवीएन की 900 मेगावाट अरुण-3 जलविद्युत परियोजना की प्रगति का गुरुवार को भारत सरकार के सचिव (विद्युत) पंकज अग्रवाल ने उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ विस्तृत जायजा लिया। भारत-नेपाल ऊर्जा सहयोग की इस महत्त्वाकांक्षी परियोजना का निर्माण एसजेवीएन अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी एसजेवीएन अरुण-3 पावर डिवेलपमेंट कंपनी के माध्यम से कर रहा है। दौरे के दौरान परियोजना के निर्माण कार्य, गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों और तय समयसीमा पर विशेष रूप से समीक्षा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने सबसे पहले पुखुवा स्थित भूमिगत विद्युत गृह का निरीक्षण किया, जहां सिविल निर्माण, विद्युत-यांत्रिक कार्यों और अन्य प्रमुख गतिविधियों की प्रगति का आकलन किया गया। इसके बाद फाक्सिंडा स्थित बांध स्थल का दौरा कर बांध, जल ग्रहण व्यवस्था और अन्य महत्त्वपूर्ण ढांचागत कार्यों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने परियोजना की वर्तमान स्थिति, निर्माण रणनीति और अब तक हासिल उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी भी दी।
समीक्षा बैठक के दौरान सचिव (विद्युत) पंकज अग्रवाल ने चुनौतीपूर्ण हिमालयी क्षेत्र में परियोजना के सफल निर्माण के लिए एसजेवीएन और उसकी परियोजना टीम की सराहना की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परियोजना की गति बनाए रखते हुए गुणवत्ता, सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के उच्चतम मानकों का हर हाल में पालन किया जाए। एसजेवीएन के निदेशक (परियोजनाएं) राजेश कुमार चंदेल ने परियोजना टीम से निर्धारित समयसीमा के भीतर परियोजना को पूरा करने के लिए पूरी क्षमता के साथ कार्य करने द्यका आह्वान किया। वहीं, एसजेवीएन अरुण-3 पावर डेवलपमेंट कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंकज चौधरी ने निर्माण कार्यों, पुनर्वास एवं पुनस्र्थापन, सामुदायिक विकास कार्यक्रमों और पर्यावरण प्रबंधन से जुड़े कार्यों की प्रगति से प्रतिनिधिमंडल को अवगत कराया।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





