
x
Shimla. शिमला। प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान शिमला पुलिस ने पंजाब के भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे इलाके से हिमाचल तक पहुंच रहे चिट्टा नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में पंजाब के फिरोजपुर जिला के रहने वाले 22 वर्षीय आकाशदीप उर्फ आकाश को गिरफ्तार किया है, जिसे जलालाबाद, जिला फाजिल्का से पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक फिरोजपुर जिला भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से सटा हुआ इलाका है । जांच में सामने आया है कि वहीं से चिट्टे की सप्लाई हिमाचल तक पहुंच रही थी। यह मामला पुलिस थाना सदर शिमला में नौ मई को दर्ज एफआईआर से जुड़ा है। इस मामले में पुलिस ने फिरोजपुर निवासी निशान सिंह और कपूरथला निवासी 23 वर्षीय गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया था।
दोनों आरोपियों के कब्जे से करीब 10.300 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों से गहन पूछताछ की और डिजिटल साक्ष्यों, मोबाइल डाटा तथा वित्तीय लेन-देन का विश्लेषण किया। जांच में चिट्टे के मुख्य सप्लॉयर की पहचान आकाशदीप उर्फ आकाश के रूप में हुई। शिमला पुलिस ने एक अन्य मामले में उत्तर प्रदेश के लखनऊ से भी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना रोहड़ू में दर्ज एफआईआर में तीन अप्रैल, 2026 को रोहड़ू निवासी 27 वर्षीय सिद्धांत खागटा और बिलासपुर निवासी गौरव कुमार के कब्जे से नाइट्राजेपम टैबलेट्स आईपी दस एमजी (नाइट्रोसन-10) के 19 पत्ते बरामद किए गए थे। इनमें कुल 190 प्रतिबंधित गोलियां थीं। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने कहा कि शिमला पुलिस नशे के खिलाफ अपनी सख्त कार्रवाई लगातार जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस अब केवल छोटे स्तर के पेडलरों तक सीमित नहीं है, मामलों की गहराई तक जाकर मुख्य सप्लॉयर और पूरे नेटवर्क तक पहुंच बनाई जा रही है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





