भारत

पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, तीन युवकों की मौत, बाइक के परखच्चे उड़े दो टुकड़े में बंटी

jantaserishta.com
21 May 2026 1:35 PM IST
पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, तीन युवकों की मौत, बाइक के परखच्चे उड़े दो टुकड़े में बंटी
x
तीनों दोस्त थे.
गुमला: झारखंड के गुमला जिले में बुधवार देर रात एक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों दोस्त थे और एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर लौट रहे थे। टक्कर इतनी भयावह थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दो टुकड़े में बंट गई। वहीं, तीनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार की रात करीब 11 बजे की है। डुमरी थाना क्षेत्र के उजड़ा गांव के निवासी तीन युवक आर्यन टोप्पो (पिता कुलदीप टोप्पो), संजीत केरकेट्टा (पिता स्व. घुमेश्वर केरकेट्टा), और अक्षय केरकेट्टा (पिता जितेंद्र केरकेट्टा) एक ही बाइक पर सवार होकर चैनपुर से अपने गांव लौट रहे थे।
इसी दौरान थाना डड़गांव के पास उनकी तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित एक विशाल आम के पेड़ से सीधे जा टकराई। रात का वक्त होने के कारण हादसे के बाद तीनों के शव घंटों तक घटनास्थल पर ही पड़े रहे।
घटना की जानकारी मिलते ही चैनपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया है। इस हादसे के बाद उजड़ा गांव और मृतकों के परिजनों के बीच कोहराम मच गया है।
संजीत केरकेट्टा की मां बिमला केरकेट्टा ने रोते हुए बताया कि तीनों युवक घर से पुटरूगी गांव जाने की बात कहकर साथ निकले थे। पुलिस ने इस संदर्भ में अस्वाभाविक मौत (यूडी केस) का मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत तकनीकी जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story