भारत

Larji में शेषनाग ने सैकड़ों लोगों को भूत-प्रेत से किया आजाद

Shantanu Roy
10 Sep 2024 11:10 AM GMT
Larji में शेषनाग ने सैकड़ों लोगों को भूत-प्रेत से किया आजाद
x
Sainj. सैंज। कुल्लू जिला की ग्राम पंचायत लारजी के धामण गांव में रविवार रात्रि स्थानीय देवता शेषनाग के विध्वंसक व उग्र रूप ने दानवों व आसुरी शक्तियों और भूत प्रेतों को परास्त कर दिया। ऋषि पंचमी के मौके पर शेषनाग मंदिर धामण में देवताओं व राक्षसों में पूरी रात भीषण संग्राम में आसुरी शक्तियों को हार का सामना करना पड़ा। देवता शेषनाग ने मानव शरीर में रह रहे भूतों को सरहद छोडऩे की चेतावनी भी दी। देर रात तक चले इस अघोषित युद्ध में भूत प्रेतों की खूब परेड हुई। मौके पर ही सैकड़ों लोगों के शरीरों को प्रेत आत्माओं के
साए से मुक्त किया।

लोगों ने भी मशाल जुलूस निकालकर देवताओं से मानव जाति की रक्षा के लिए गुहार लगाई। इस दौरान धामन गांव में स्थित शेषनाग मंदिर में सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ी। ऋषि पंचमी होम उत्सव में पहले दिन धामण गांव से मंदिर तक मशाल जुलूस निकाला। जुलूस में पुरुष शामिल रहे। मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। इष्ट देवता शेषनाग को देवालय से पूरी शानो शौकत से बाहर निकाला गया। इसके बाद शुरू हुआ देवता और प्रेत आत्माओं के बीच वह युद्ध, जिसमें शेषनाग व हिडिंबा पुत्र देवता घटोत्कच ने सीधे शब्दों में भूत प्रेतों से इलाका छोडऩे की चेतावनी दी। प्रेत आत्माओं से ग्रस्त लोगों को देवता के पास लाया गया। स्थानीय देवता शेषनाग ने काफी जद्दोजहद के बाद उनके शरीर को प्रेम आत्माओं के साए से मुक्त किया।
Next Story