भारत

हरियाणा चुनाव: बीजेपी ने 21 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की

jantaserishta.com
10 Sept 2024 3:01 PM IST
हरियाणा चुनाव: बीजेपी ने 21 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की
x

नई दिल्ली: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी द्वारा जारी की गई इस लिस्ट में कुल 21 उम्मीदवारों के नाम हैं. इससे पहले बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में 67 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था. गनौर से मौजूदा बीजेपी विधायक निर्मल रानी को पार्टी ने टिकट नहीं दिया है, उनकी जगह देवेंद्र कौशिक को टिकट दिया गया है. राई सीट से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली को टिकट नहीं दिया गया, बल्कि कृष्णा गहलावत को मैदान में उतारा गया है.

पटौदी से मौजूदा भाजपा विधायक सत्य प्रकाश को नजरअंदाज करते हुए बिमला चौधरी को टिकट मिला है. इसके अलावा, बधकल से मौजूदा भाजपा विधायक सीमा त्रिखा का टिकट कट गया है और उनकी जगह धनेश अधलखा बधकल को उतारा गया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story