भारत

Bilaspur पनोह गांव में सजी संगोष्ठी

Shantanu Roy
10 Jun 2024 12:27 PM GMT
Bilaspur पनोह गांव में सजी संगोष्ठी
x
Chandpur. चांदपुर। बिलासपुर लेखक संघ, भाषा एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित बैठक एवं संगोष्ठी संघ की उप प्रधान शीला सिंह के घर पर गांव पनोह में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि डॉक्टर लेख राम शर्मा पूर्व अध्यक्ष, संस्कृत विभाग गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिलासपुर लेखक संघ के अध्यक्ष डॉक्टर रविंद्र कुमार ठाकुर ने की। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में
हिमाचल प्रदेश पुलिस के पूर्व डायरेक्टर जनरल आईडी भंडारी तथा कर्नल जसवंत सिंह चंदेल वीएसएम उपस्थित रहे। मंच संचालन संघ के महासचिव रवींद्र कुमार शर्मा ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों द्वारा सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करके की गई। महिला मंडल पनोह की सदस्यों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. लेख राम शर्मा ने लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन पर बल दिया। आईडी भंडारी ने कहा कि हमें अपनी मातृ बोली को आगे बढ़ाने तथा संरक्षित करने का हर संभव प्रयास करना चाहिए। कर्नल जसवंत सिंह चंदेल ने कहा कि हमें बच्चों को अच्छे संस्कार देने चाहिए।
Next Story