भारत

Sikkim में प्रेम सिंह तमंग ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Shantanu Roy
10 Jun 2024 4:31 PM IST
Sikkim में प्रेम सिंह तमंग ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
x
देखें VIDEO...
Sikkim सिक्किम। सिक्किम में नई सरकार के लिए प्रेम सिंह तमांग ने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। शपथ ग्रहण समारोह गंगटोक के पलजोर स्टेडियम में आयोजित किया गया था। हाल के चुनावों में बहुमत हासिल करने वाली सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) पार्टी के नेता प्रेम सिंह तमांग अपने दूसरे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य शाम 4:30 बजे शुरू होने वाले समारोह में तमांग और उनके मंत्रिपरिषद को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम में करीब 30,000 लोगों के शामिल हुए है। शपथ ग्रहण के लिए गंगटोक में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रतिबंधों को सुविधाजनक बनाने के लिए गंगटोक नगर निगम क्षेत्र के सभी सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान आज बंद रहे।

Next Story