भारत

Pinegrove School धर्मपुर और सूबाथू में आत्मरक्षा कार्यशाला आयोजित

Shantanu Roy
14 Aug 2024 11:37 AM GMT
Pinegrove School धर्मपुर और सूबाथू में आत्मरक्षा कार्यशाला आयोजित
x
Solan. सोलन। पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर और सूबाथू में विद्यार्थियों के लिए वरुण रावत व दिव्या पंवार के नेतृत्व में कवच टीम द्वारा आत्मरक्षा कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को शारीरिक हमलों और आक्रामकता जैसे खतरों से बचने और उनका मुकाबला करने के लिए आवश्यक कौशल सिखाना था। इसमें शारीरिक तकनीकों को सिखाने के साथ-साथ आत्मविश्वास तथा स्थितिजन्य जागरूकता बढ़ाने और खतरनाक परिस्थितियों को संभालने के लिए सशक्तिकरण पर भी ध्यान केंद्रित किया गया। छात्रों ने अपहरण, उत्पीडऩ जैसे संभावित खतरों से आत्मरक्षा का अभ्यास किया। कवच टीम ने अत्यंत प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए उपस्थित लोगों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता एवं आत्मविश्वास को प्रोत्साहित किया। धर्मपुर में संजय चौहान, मुख्य शिक्षक (सीनियर सेकेंडरी) और सूबाथू में गतिविधि प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने इस महत्त्पूर्ण तथा मूल्यवान सत्र के लिए टीम का आभार व्यक्त किया।
Next Story