भारत

रहें सुरक्षित! बैंकों को फर्जी ईमेल भेजकर करते थे हेराफेरी, दो गिरफ्तार

jantaserishta.com
14 Aug 2024 2:56 PM IST
रहें सुरक्षित! बैंकों को फर्जी ईमेल भेजकर करते थे हेराफेरी, दो गिरफ्तार
x
पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.
नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर की साइबर सेल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। उसने साइबर पुलिस के नाम पर बैंकों से लाखों की ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये शातिर अपराधी साइबर सेल के नाम पर बैंक को फर्जी ई-मेल आईडी भेज कर लोगों के साथ ठगी करते थे। मुंबई साइबर क्राइम का अधिकारी बताकर अपने बैंक खाते में धोखाधड़ी से पैसे जमा करवाते थे। एक दिन बैंक के मैनेजर को शक हुआ तो उन्होंने नागपुर साइबर पुलिस से संपर्क किया।
डीसीपी नितिन गोयल ने मीडिया से इस पूरे मामले की जानकारी साझा दी। उन्होंने कहा कि हमें आईसीआईसीआई बैंक से एक कॉल आया था, जिसमें बैंक मैनेजर ने बताया कि उन्हें नागपुर पुलिस के रेफरेंस से एक मेल आया है। इस मेल के जरिए कुछ बैंक अकाउंट को बंद करने और कुछ को दोबारा शुरू करने के लिए कहा गया था।
उन्होंने बताया कि बैंक को यह ईमेल आईडी संदिग्ध लगी और उन्होंने इसकी सूचना नागपुर साइबर पुलिस को दी। हमने तुरंत कार्रवाई शुरू करते हुए ईमेल आईडी की जांच शुरू की और पता चला कि इस मामले में मुंबई के दो व्यक्ति शामिल हैं। हमने उनके घर पर दबिश डालकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपियों ने 6 बैंकों के 176 अकाउंट को बंद और चालू करने के लिए मेल भेजे थे।
डीसीपी नितिन गोयल ने आगे बताया कि आरोपियों का उद्देश्य था पुलिस का रिफेंस देकर बैंक अकाउंट से फर्जीवाड़ा करना। उनकी योजना बैंक से अकाउंट को बंद करने और खोलने के नाम पर लाखों रुपए की वसूली करने की थी। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
डीसीपी ने लोगों से सतर्क रहने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि लोगों को ई-फ्रॉड से लिए सतर्क रहना चाहिए। किसी भी संदिग्ध परिस्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर साइबर सेल पुलिस की मदद लें। पीड़ित व्यक्ति जितनी जल्दी फर्जीवाड़ा की शिकायत दर्ज कराएंगे, हम उतनी ही तत्परता से इस पर कार्रवाई कर पाएंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story