भारत

शूटिंग प्रतियोगिता में चमके एसडी पब्लिक स्कूल के होनहार

Shantanu Roy
20 May 2026 5:46 PM IST
शूटिंग प्रतियोगिता में चमके एसडी पब्लिक स्कूल के होनहार
x
Hamirpur. हमीरपुर। हिमालयन शूटिंग अकादमी द्वारा कांगड़ा में आयोजित शूटिंग प्रतिस्पर्धा में एसडी पब्लिक स्कूल, डुग्घा कलां (हमीरपुर) के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अनेक पदक जीतकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम गौरवांवित किया है। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने राइफल एवं पिस्टल वर्गों में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद ठाकुर ने सभी विजेता खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की
कामना की।


उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण ने विद्यालय को गौरवांवित किया है तथा यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि देवेश भारती (कक्षा 7वीं) ने अंडर हैंड थ्रो, लावन्या (कक्षा 7वीं) ने राइफल स्कोर 347, श्रेया ठाकुर (कक्षा 7वीं) ने राइफल स्कोर 345, प्रांजल शर्मा (कक्षा 10वीं) ने राइफल स्कोर 361 में स्वर्ण पदक हासिल किया। रजत पदक विजेताओं में वेदांश सिंह (कक्षा 4वीं) राइफल स्कोर 205, अयान पटियाल (कक्षा 5वीं) राइफल स्कोर 350, तनिषी शर्मा (कक्षा 8वीं) राइफल स्कोर 314, दक्षित ठाकुर (कक्षा 9वीं) राइफल स्कोर 292, आरुषि पराशर (कक्षा 10वीं) राइफल स्कोर 344, अक्षिता (कक्षा 12वीं) पिस्टल स्कोर 329 शामिल रहे।
Next Story