भारत

मंडी में पड़ रही प्रचंड गर्मी, पारा 43 डिग्री पार

Shantanu Roy
20 May 2026 4:17 PM IST
मंडी में पड़ रही प्रचंड गर्मी, पारा 43 डिग्री पार
x
Milwan. मीलवां। मंड क्षेत्र में पड़ रही प्रचंड गर्मी लोगों के खूब पसीना छोड़ा रही है। गर्मी से दोपहर में लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। क्षेत्र में गर्मी से पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिस कारण लोगों व स्कूली बच्चों के अविभावकों ने स्कूल टाइम में बदलाव की शिक्षा विभाग से मांग की है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पराल की स्कूल मैनेजिंग कमेटी की प्रधान राधा रानी सहित राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसंतपुर स्कूल कमेटी के प्रधान विनोद कुमार ने शिक्षा विभाग से अविभावकों की मांग पर स्कूल टाइम में गर्मी के कारण बदलाव करते हुए छुट्टी तीन बजे की बजाय एक बजे की जाए तथा सुबह स्कूल नौ बजे की जगह सात बजे ही
लगाया जाए।


जिससे बच्चों को तेज धूप से बचाव होगा तथा दोपहर को आराम करने का भी पर्याप्त समय मिलेगा। उन्होंने कहा कि शिमला धर्मशाला की तर्ज के विपरीत मंड क्षेत्र पंजाब सीमा से लगता मैदानी क्षेत्र है तथा यहां गर्मी का टेंपरेचर 43 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर चला गया है, जिसमें छोटे बच्चों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है । इसके अलावा दोपहर में बिजली के कट भी बच्चों के लिए एक गर्मी की समस्या है। इस संदर्भ में डिप्टी डायरेक्टर हायर एजुकेशन कमलेश कुमारी से बात की तो उन्होंने कहा कि उपमंडल अधिकारी इंदौरा इस समस्या को हल करने के लिए अधिकृत है। एसडीएम इंदौरा सुरिंदर ठाकुर से जब इस संदर्भ में बात की तो उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जोरदार गर्मी पड़ रही है तथा बच्चों की समस्या को जल्द हल किया जाएगा।
Next Story