भारत

स्कूल के उत्कृष्ट प्रदर्शन को सराहा

Shantanu Roy
5 Sept 2024 5:29 PM IST
स्कूल के उत्कृष्ट प्रदर्शन को सराहा
x
Keylong. केलांग। विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक उपायुक्त जिला लाहुल-स्पीति राहुल कुमार द्वारा नामित अध्यक्ष संकल्प गौतम एवं अन्य विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य बिंदु विद्यालय में चल रही गतिविधियों से अवगत करवाना और 2024-25 सत्र के लिए संशोधित बजट अनुमानों पर चर्चा था। इसके अतिरिक्त बैठक में अन्य कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।


बैठक के समापन पर उपायुक्त राहुल कुमार ने प्राचार्य और सभी शिक्षकों को कक्षा 10वीं के परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उनके नेतृत्व और विद्यालय की मेहनत को सराहा गया। बैठक के उपरांत उपायुक्त ने विद्यालय का भ्रमण किया। विद्यालय के अनुशासन व सुंदरता की प्रशंसा की। 10वी के छात्र-छात्राओं को विज्ञान और तकनीकी के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान निभाने के लिए प्रोत्साहित किया व उनकी आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दी।
Next Story