छत्तीसगढ़

गृहमंत्री विजय शर्मा ने बिलासपुर पुलिस रेंज की ली समीक्षा बैठक

Nil dhankar
5 Sept 2024 4:54 PM IST
गृहमंत्री विजय शर्मा ने बिलासपुर पुलिस रेंज की ली समीक्षा बैठक
x

रायपुर raipur news। गृहमंत्री विजय शर्मा ने आज बिलासपुर में बिलासपुर पुलिस रेंज की समीक्षा बैठक ली। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को कानून व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी गण उपस्थित रहे। Home Minister Vijay Sharma


छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री ने नई दिल्ली में 'उद्योग समागम' में की भागीदारी

छत्तीसगढ़ के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने आज नई दिल्ली में आयोजित 'उद्योग समागम' सम्मेलन में भाग लिया। यह कार्यक्रम केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमें सभी राज्यों के उद्योग मंत्री और प्रतिनिधि सम्मिलित हुए। इस सम्मेलन में देश भर के उद्योगपतियों, उद्यमियों और निवेशकों ने भाग लिया, जिसमें व्यापार, उद्योग और आर्थिक विकास से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

देवांगन ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ में निवेश की विशाल संभावनाओं और राज्य सरकार द्वारा व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए उठाए गए कदमों का उल्लेख किया। उन्होंने राज्य में औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। साथ ही, उन्होंने निवेशकों को राज्य में आकर्षित करने के लिए बेहतर नीतियों और बुनियादी ढांचे के विकास पर राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

Next Story