भारत

पांवटा साहिब में बदला स्कूलों का समय, कृषि-बागबानी पर भी असर

Shantanu Roy
21 May 2026 2:50 PM IST
पांवटा साहिब में बदला स्कूलों का समय, कृषि-बागबानी पर भी असर
x
Shimla. शिमला। हिमाचल प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी का असर अब कृषि, बागबानी सहित शिक्षा के क्षेत्र को भी प्रभावित कर रहा है। राज्य में गर्मी के असर के चलते राज्य के कई जिलों में अत्यधिक गर्मी वाले क्षेत्रों में स्कूल जाने वाले बच्चों की समयसारिणी में भी परिवर्तन किया गया है। इस संबंध में राज्य सरकार ने संबंधीत उपमंडल अधिकारियों को गर्मी,बरसात और डिजास्टर के दौरान स्कूलों की समयसारिणी तय करने संबंधीत निर्देश जारी किए गए हैं। राज्य में लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल के अंतर्गत आने वाले स्कूलों के खुलने व बंद होने के समय में बदलाव किया गया है।


पांवटा में विभिन्न कक्षाओं को संचालीत करने के लिए सुबह सात से साढ़े बारह और एक बजे तक तय किया गया है। ऊना में पहले से स्कूलों की टाइमिंग में परिवर्तन किया गया है। गर्मी बढऩे से स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति प्रभावित हो रही है। खासकर निचले और मैदानी क्षेत्रों में दोपहर के समय कक्षाओं में बैठना मुश्किल हो रहा है। कई सरकारी स्कूलों में पर्याप्त कूलिंग व्यवस्था नहीं होने से विद्यार्थियों और शिक्षकों दोनों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। शिक्षा के अलावा गर्मी का असर खेतीबाड़ी सहित बागबानी पर भी पड़ रहा है। राज्य में गुठलीदार फल फसलों के बाजार में पहुंचाने का समय चला हुआ है।
Next Story