भारत
इंग्लैंड दौरे पर गए साई सुदर्शन ने वाशिंगटन सुंदर को लेकर कह दी बड़ी बात
Shantanu Roy
16 Jun 2025 5:04 PM IST

x
London. लंदन। भारतीय बल्लेबाज बी साई सुदर्शन ने सोमवार को कहा कि उनके वरिष्ठ साथी क्रिकेटर वाशिंगटन सुंदर उनके लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं। तमिलनाडु के घरेलू क्रिकेट के दिनों से जुड़े ये दोनों खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अभ्यास सत्र के दौरान फिर से मिले। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरु होने से पहले अभ्यास सत्र के दौरान बातचीत में दोनों खिलाड़ियों ने भावनात्मक रूप से एक दूसरे के प्रति जुड़ाव को याद किया। सुदर्शन ने अभ्यास सत्र के दौरान कहा, “मैंने उन्हें (वाशिंगटन सुंदर) टीवी पर देखा और उनके कौशल से बहुत कुछ सीखा है। वाशिंगटन सुंदर शुरू से ही मेरे लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं। मैंने उनके खिलाफ कुछ मैच खेले हैं और उनके साथ एक या दो बार अभ्यास भी किया है।”
सुदर्शन ने याद किया कि उन्होंने वशिंगटन सुंदर को भारतीय टीम में शामिल होने से पहले आईपीएल में उनकी बल्लेबाजी के जौहर देखे हैं। सुदर्शन ने कहा, “उस दौर ने मुझे वास्तव में प्रेरित किया। मैं उन्हें चेन्नई में साथ खेलने के हमारे युवा दिनों से जानता हूं। इससे मुझे लगा कि मैं भी उनके जैसा ही रास्ता अपना सकता हूं। भगवान उनका भला करे।” इस पर वाशिंगटन सुंदर ने कहा, “उन्होंने मुझे यह कई बार बताया है। मेरे कई दोस्तों और कोचों ने भी बताया है कि वह कितनी दूर तक पहुंचे हैं। उनका प्रदर्शन खासकर पिछले तीन-चार वर्षों में उल्लेखनीय रहा है। जब भी मैं उन्हें टीवी पर देखता हूं, तो मैंने देखा उनके खेल में कितना सुधार आया है। उनकी बल्लेबाजी बेहतरीन है। मुझे यकीन है कि वह न केवल चेन्नई में बल्कि दुनिया भर में कई और युवाओं को प्रेरित करना जारी रखेंगे।”
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





