भारत

LIVE वीडियो, ऐसा लचीला चोर नहीं देखा होगा

jantaserishta.com
16 Jun 2025 1:05 PM IST
LIVE वीडियो, ऐसा लचीला चोर नहीं देखा होगा
x
वीडियो सामने आया.
नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर में चोरी का ऐसा मामला सामने आया है जिसने पुलिस को हैरत में डाल दिया है. दरअसल यहां 6 जून की रात को एक बियर शॉप में 25 हजार रुपये की चोरी हुई. बीयर काउंटर पर लगे लोह के ग्रिल को काटे बिना उसके अंदर से चोरी लगभग असंभव मालूम पड़ रही थी. ऐसे में पुलिस ने दुकान का सीसीटीवी फुटेज खंगाला. यहां उन्हें जो दिखा उससे उनकी आंखें खुली की खुली रह गईं.
वीडियो में दिखा कि बियर शॉप में जहां एक संकरी जगह से सिर्फ हाथ डालकर ग्राहक पैसे देकर बियर की बोतल लेते हैं, उसी संकरी जगह से चोर अंदर घुसा. उसने अपने शरीर को किसी रबड़ की तरह मोड़ा और वह अंदर चला गया. अंदर से पैसे चुराकर वह उसी संकरे रास्ते से बाहर भी निकल गया.
जांच में मालूम हुआ कि वाठोड़ा पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत रमाश्री बियर बार में ये चोरी 20 साल के शेख राजा शेख बाबा नाम का चोर ने की थी. तकनीकी जांच की मदद से पुलिस उसके तक पहुंची. उसने न सिर्फ इस चोरी की बात कबूल की, बल्कि जांच में यह भी सामने आया कि उसने अमरावती से कुछ दोपहिया वाहन भी चुराए हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null