भारत

32 लाख की लूट, पुलिस ने किया लूटेरे का एनकाउंटर

Nilmani Pal
2 July 2025 7:14 AM IST
32 लाख की लूट, पुलिस ने किया लूटेरे का एनकाउंटर
x
पढ़े पूरी खबर

हरियाणा। पानीपत में धागा फैक्ट्री के मुनीम से 32 लाख रुपए की लूट के मामले में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी बदमाश को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में गोली मारकर गिरफ्तार किया है। बदमाश के पैर में गोली लगने वह घायल होकर गिर गया। बदमाश को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बदमाश में पास से दो लाख रुपए कैश बरामद हुए।

पानीपत के धागा फैक्ट्री के मालिक ललित जैन के मुनीम अनिल नरवाल और चालक सतनाम से तीन जून को मेरठ से 32 लाख रुपये कैश लेकर शामली होते हुए पानीपत जा रहे थे। भारत सरकार लिखी बोलेरो और वैगेनार कार में सवार बदमाशों ने 32 लाख रुपए से भरा बैग लूट लिया था। आठ जून की देर रात को शामली सदर कोतवाली क्षेत्र में एसोअजी टीम ने मुठभेड़ के दौरान मोहित और गौरव निवासीगण बहेड़ा बागपत को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था।

फरार बदमाश में राहुल पर डीआईजी अभिषेक सिंह ने पचास हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। मंगलवार देर शाम कोतवाली पुलिस और एसोअजी टीम ने सूचना के आधार पर सिंभालका बाईपास पर चेकिंग की। इस दौरान सामने से आ रहे बदमाश की ओर से पुलिस पर फायरिंग की गई। जवाबी फायरिंग में 50 हजार रुपए का इनामी बदमाश राहुल पुत्र सतीश निवासी शालीमार गार्डन जिला गाजियाबाद पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। बदमाश के पास से पुलिस ने दो लाख रुपए कैश, एक बाइक और तमंचा कारतूस बरामद किए। बदमाश से पूछताछ जारी है।.

Next Story
null