भारत

इलेक्ट्रिक बसों में रोहतांग की सैर

Shantanu Roy
13 Jun 2025 4:14 PM IST
इलेक्ट्रिक बसों में रोहतांग की सैर
x
Keylong. केलांग। विश्व पटल में प्रसिद्ध रोहतांग दर्रा पर्यटकों से गुलजार हो रहा है। वहीं, पर्यटकों की सुविधा के लिए हिमाचल पथ परिवहन कुल्लू डिपो ने रोहतांग खुलते ही इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू कर दी है। गुरुवार को 5 बसें रोहतांग भेजी गई थी। 25 सीटर इलेक्ट्रिक बसों में बाहरी राज्यों के पर्यटक रोहतांग का सफर कर रहे हैं और यहां की वादियों को निहार रहे हैं। मनाली आने वाला हर पर्यटक रोहतांग दर्रे तक पहुंचना चाहता है। पर्यटकों को मात्र 700 रुपए किराया देना पड़ रहा है। मनाली से सुबह साढ़े 8 बजे से लेकर सुबह सावा दस बजे तक बसों को रोहतांग दर्रे के लिए भेज
रहा है।


गुुरवार को पांच बसों को रोहतांग दर्रा की और भेजा गया। जिसमें 125 पर्यटकों ने यात्रा की और अपने यात्रा को इलेक्ट्रिक बसों में सफर कर यादगार बनाया। बसों की बुकिंग ऑनलाइन और ऑफलाइन यानि दोनों सिस्टम से हुई। बता दें कि पांच बसों को रोहतांग भेजकर एचआरटीसी ने 87500 रुपए की कमाई एक दिन में की। एचआरटीसी के मनाली में तैनात अड्डा प्रभारी खूब राम ने जानकारी दी कि गुरुवार को पांच इलेक्ट्रिक बसें रोहतांग भेजी गई थी। पर्यटकों की सुविधा के लिए एचआरटीसी ्र कुल्लू डिपो ने रोहतांग खुलते ही इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू कर दी है।
Next Story