भारत

विमान हादसे में आगरा के नीरज लवानिया और पत्नी की मौत, भाई को फोन कर कहा था '12 घंटे बाद करेंगे बात'

jantaserishta.com
13 Jun 2025 2:24 PM IST
विमान हादसे में आगरा के नीरज लवानिया और पत्नी की मौत, भाई को फोन कर कहा था 12 घंटे बाद करेंगे बात
x
आगरा: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुए विमान हादसे में आगरा के निवासी नीरज लवानिया और उनकी पत्नी अपर्णा लवानिया की दुखद मृत्यु हुई। परिजनों ने बताया कि इस हादसे को कभी भूला नहीं सकते हैं। अकोला गांव के लोग काफी दुखी हैं। लोगों का कहना है कि नीरज लवानिया काफी अच्छे व्यक्ति थे। अक्सर गांव आया करते थे। समाज में उनका एक अच्छा नाम था।
नीरज के चचेरे भाई ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान बताया कि विमान हादसे के बाद से सभी का बुरा हाल है। वो गुजरात को वडोदरा में रहते थे। उनका व्यवहार बहुत ही अच्छा था। विमान हादसे में उनकी मौत की खबर से गांव के सभी लोग बेहद ही दुखी हैं। कोई सहन नहीं कर पा रहा है।
नीरज लवानिया के भतीजे शुभम ने बताया कि इस दुखद हादसे की खबर मीडिया के माध्यम से लगी है। एयर इंडिया ने भी बताया है कि इस हादसे में महज एक शख्स की जान ही बची है। परिवार में सभी लोग दुखी हैं कोई यह विश्वास नहीं कर पा रहा है, यह घटना हो गई है। हम तो भगवान से दुआ कर रहे हैं कि हमें ऐसी खबर मिले कि वो ठीक हों। वह वडोदरा में रहते थे, गर्मियों में घूमने के लिए लंदन जा रहे थे। विमान में चाचा-चाची साथ थे।
एक करीबी रिश्तेदार ने बताया कि उनसे गुरुवार को तब बात हुई थी, जब वह टैक्सी में बैठकर वड़ोदरा से अहमदाबाद जा रहे थे। फोन पर नीरज ने बताया था कि उनकी लंदन जाने वाली फ्लाइट 1.30 बजे है और 12 घंटे बाद वह लंदन पहुंच जाएंगे। इसीलिए, आगे बात नहीं हो पाएगी। जब लंदन पहुंच जाऊंगा तब बात हो पाएगी। नीरज के रिश्तेदार के अनुसार, वह लंदन अपने निजी कार्य से जा रहे थे। वह साल 2019 से लगातार वडोदरा शहर में रह रहे थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story