
x
Market. मंडी। मंडी जिला में लगातार हो रही बारिश के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-54 पर एक सेकेंड की देरी भारी पड़ सकती थी। नारला बिजनी के समीप एक कार महज एक सेकेंड के अंतर से बड़ी दुर्घटना का शिकार होने से बच गई। कार के गुजरते ही पहाड़ी से भारी चट्टान सडक़ पर आ गिरी। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसने बारिश के दौरान पहाड़ी मार्गों पर सफर के खतरे को फिर उजागर कर दिया है। एनएच-003 पर भू-स्खलन का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।
यहां कोटली के रोपड़ू नाला के समीप भू-स्खलन हुआ है। इसी बीच उपमंडलाधिकारी (नागरिक) कोटली ने आम जनता के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से वर्षा के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-003 पर अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। उपमंडलाधिकारी कोटली जगदीश चंद ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम और भारी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा न करें। प्रशासन ने यात्रियों को आवश्यक होने पर केवल सुरक्षित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है। इसके तहत कोटली-कुशमल-अरठी-ढलवानी-करकोह तथा कोटली-भरगांव-कुन-अरठी-ढलवानी-करकोह मार्गों को सुरक्षित विकल्प बताया गया है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





