
x
Keylong. केलांग। प्रदेश के जिला कुल्लू और लाहुल-स्पीति जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। मूसलाधार बारिश के चलते जगह-जगह भूस्खलन और नालों में आई बाढ़ से दोनों जिलों में कुल 31 सडक़ें अवरुद्ध हो गई हैं। इनमें लाहुल-स्पीति में 24 और कुल्लू में 7 सडक़ें बंद हैं। सडक़ें बंद होने से कई गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ है, जबकि विभिन्न स्थानों पर ट्रक, बसें और अन्य वाहन फंस गए हैं। लाहुल-स्पीति जिले में सोमवार से लगातार बारिश का दौर जारी है। मंगलवार को हुई तेज बारिश के कारण कई नालों का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे कई संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए। जिले में कुल 24 सडक़ें यातायात के लिए बंद हैं। जाहलमा के पास एकेटीटी (ऑल्टरनेट) मार्ग भी नाले में आई बाढ़ की चपेट में आकर बह गया है। इसके चलते यह मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है।
सडक़ बंद होने से दोनों ओर ट्रक, बसें, गोभी और अन्य कृषि उत्पाद लेकर जा रहे वाहन तथा स्थानीय लोगों के वाहन फंस गए हैं। वहीं, सुमदो-बातल मार्ग भी यातायात के लिए बंद है, जिससे क्षेत्र में आवाजाही प्रभावित हुई है। सडक़ें बंद होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित होने लगी है। कई स्थानों पर यात्री और मालवाहक वाहन घंटों से फंसे हुए हैं। किसानों और बागबानों की उपज को मंडियों तक पहुंचाने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिला कुल्लू में मंगलवार सुबह से लगातार हो रही बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ। इसके चलते सात प्रमुख सडक़ें बंद हो गई हैं। इनमें बंजार डिवीजन की बंजार-बठाहड़ सडक़, मनाली डिवीजन की शेगली और कशेरी सडक़, निरमंड डिवीजन की कंडूगाड़-पटारना सडक़, धमेली-निशानी मार्ग, अरसू-शिल्ही-जुआगी सडक़ और बागपुल-जाओं सडक़ शामिल हैं। इनमें से कई सडक़ें लगभग 10 जुलाई से प्रभावित हैं और लगातार हो रही बारिश के कारण बहाली कार्य में भी बाधा आ रही है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





