भारत
PMGSY के तहत हिमाचल के 2562 क्षेत्रों के लिए रोड नेटवर्क मंजूर
Shantanu Roy
29 March 2025 4:01 PM IST

x
Hospice. धर्मशाला। केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री कमलेश पासवान ने लोकसभा सांसद डॉक्टर राजीव भारद्वाज को संसद में बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ योजना के अन्तर्गत बर्ष 2014 से अब तक हिमाचल प्रदेश की 2562 हैबिटेशन्स के लिए सडक़ नेटवर्क स्वीकृत किया गया है, जिसमे से 2544 हैबिटेसन को रोड नेटवर्क से जोड़ दिया गया है, जबकि 18 हैबिटेसन का कार्य बकाया है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ योजना के अंतर्गत वर्ष 2014 से अब तक बिलासपुर के 133 हैबिटेसन, चंबा के 299 हैबिटेसन, हमीरपुर के 103 हैबिटेसन, कांगड़ा के 570 हैबिटेसन, किन्नौर के 37 हैबिटेसन, कुल्लू के 217 हैबिटेसन, लाहौल स्पीति की 12 हैबिटेसन, मंडी के 442 हैबिटेसन, शिमला के 315 हैबिटेसन , सिरमौर के 186 हैबिटेसन, सोलन के 107 हैबिटेसन और ऊना के 141 हैबिटेसन के लिए सडक़ सुविधा प्रदान करने की स्वीकृति प्रदान की गई है जिसमे से चम्बा के 7 हैबिटेसन, कांगड़ा के 1 हैबिटेसन, कुल्लू के 4 हैबिटेसन और शिमला के 8 हैबिटेसन का कार्य बकाया है, जबकि मंडी के लिए स्वीकृत 442 हैबिटेसन की जगह 444 हैबिटेसन को सडक़ मार्ग से जोड़ा गया है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh News Live
Next Story





