भारत

कांगड़ा में चुनाव को लेकर रिहर्सल

Shantanu Roy
20 May 2026 5:48 PM IST
कांगड़ा में चुनाव को लेकर रिहर्सल
x
Kangra. कांगड़ा। पंचायती राज संस्था के चुनावों के सफल आयोजन को लेकर गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कांगड़ा के सभागार में प्रीसाइडिंग अधिकारियों और पोलिंग अधिकारियों के लिए दूसरी रिहर्सल आयोजित की गई। इस मौके पर एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल, खंड विकास अधिकारी पारूल कटियार और तहसीलदार कांगड़ा प्रकाश चंद मौजूद रहे। एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल ने चुनाव में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता को सबसे ऊपर रखने की बात कही। उन्होंने कहा चुनाव से पूर्व होने वाली पूर्वाभ्यास कार्यशालाओं का एकमात्र लक्ष्य चुनाव में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों को चुनाव से पूर्व पूरी तरह से निपुण
बनाना होता है।


उन्होंने कहा चुनाव में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को भी चाहिए कि वे चुनाव ड्यूटी से पूर्व अपने सभी तरह के संदेह दूर करें। इससे पूर्व खंड विकास अधिकारी पारूल कटियार ने सभी को संबोधित करते हुए चुनावी प्रक्रिया के बारे में चरणबद्ध तरीके से महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने सभी से पोस्टल बैलट बॉक्स की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की बात कही। पंचायत इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने चुनाव प्रक्रिया के प्रत्येक चरण के बारे में सभी को डेमोंसट्रेशन के माध्यम से बताया और पोस्टल बैलट बॉक्स के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। एसडीएम कांगड़ा ने सभी से चुनाव में मतदान करने की अपील की। जिला परिषद और ब्लॉक समिति के परिणाम 31 मई के दिन घोषित होंगे।
Next Story