भारत

बारिश से क्षतिग्रस्त चंबा-भरमौर नेशनल हाई-वे पांच दिन में तैयार

Shantanu Roy
13 Sept 2025 3:28 PM IST
बारिश से क्षतिग्रस्त चंबा-भरमौर नेशनल हाई-वे पांच दिन में तैयार
x
Chamba. चंबा। मानसून की बेरहम बारिश से बुरी तरह तबाह चंबा-भरमौर एनएच को पांच दिन के भीतर खोलकर एनएच व लोक निर्मााण विभाग की टीम ने एक रिकार्ड कायम किया है। भरमौर एनएच को खोलने के लिए एनएच और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने एक कार्ययोजना के तहत इस कार्य को सिरे चढ़ाया। भरमौर एनएच पर यातायात बहाली के लिए प्रदेश सरकार की ओर से लोक निर्माण विभाग बिलासपुर सर्किल के अधीक्षण अभियंता र्इं जीत सिंह ठाकुर को विशेष तौर से चंबा भेजा गया था। ई.जीत सिंह ठाकुर ने अपनी निगरानी में दिन-रात कार्य करवाकर रिकार्ड पांच दिनों के भीतर भरमौर एनएच का पुर्ननिर्माण कार्य करवाकर छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खोलने में सफलता
हासिल की।


बारिश के कारण भरमौर एनएच के क्षतिग्रस्त हिस्से पर कुल 127 जगह भूस्ख्लन हुआ था। इनमें 27 प्वाइंट पर भारी भूस्ख्लन हुआ था, जबकि सात जगह लगातार पत्थर गिर रहे थे। भरमौर एनएच के साढ़े तीन किलोमीटर हिस्से का नामोनिशान मिट चुका था। अधीक्षण अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने एनएच व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर एक कार्ययोजना तैयार की। तीन सितंबर को बारिश का दौर थमते ही अधिकारी की देखरेख में भरमौर एनएच पर यातायात बहाली का काम आरंभ हुआ। इसके लिए आठ पोकलेन व दस जेसीबी मशीनों को आपरेटरों संग फील्ड में उतारा गया। इस टीम ने ईं जीत सिंह ठाकुर की देखरेख में भरमौर एनएच के पुर्ननिर्माण कार्य को मुकम्मल किया।
Next Story