छत्तीसगढ़

रायपुर : इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में रहने वाली महिला वकील ने लगाया मारपीट का आरोप

Nil dhankar
13 Sept 2025 2:21 PM IST
रायपुर : इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में रहने वाली महिला वकील ने लगाया मारपीट का आरोप
x
छग

रायपुर। महिला वकील से पड़ोसियों ने मारपीट की है। बताया जा रहा है कि यह पूरा विवाद बिल्ली पालने को लेकर हुआ था। इस मामले में वकील का आरोप है कि उसका बाल खींचा गया और मारपीट के बाद मोबाइल तोड़ दिया गया।

वहीं पड़ोसियों का कहना है कि महिला वकील होने का धौंस दिखाती है। कोई मारपीट नहीं हुई है उसके आरोप गलत है। ये पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी का है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।

Next Story
null