भारत

बच्चों को कौशल आधारित शिक्षा देना समय की जरूरत

Shantanu Roy
21 May 2026 5:16 PM IST
बच्चों को कौशल आधारित शिक्षा देना समय की जरूरत
x
Shimla. शिमला। शिमला के ऐतिहासिक रिज पर बुधवार को द ट्रिब्यून एजु एक्सपो शिमला का आगाज हुआ। दो दिवसीय शिक्षा एवं करियर मार्गदर्शन मेले का शुभारंभ शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया। एक्सपो में देशभर के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों ने छात्रों और अभिभावकों को उच्च शिक्षा, आधुनिक करियर विकल्पों और प्रोफेशनल कोर्सों की जानकारी दी। इस मौके पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि बदलते दौर में एजुकेशन एक्सपो विद्यार्थियों के लिए बेहद मददगार साबित हो रहे हैं। आज देश तकनीक और आधुनिकता के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और डिजिटल व एआई युग में बच्चों को कौशल आधारित शिक्षा देना समय की जरूरत बन गया है। रिज पर सुबह से ही विद्यार्थियों और अभिभावकों की भारी भीड़ देखने को मिली। एक्सपो में विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने छात्रों को एडमिशन प्रक्रिया, स्कॉलरशिप, प्रोफेशनल कोर्स और रोजगार संभावनाओं की
जानकारी दी।


कार्यक्रम में निदेशक उच्च शिक्षा डाक्टर हरीश शर्मा, द ट्रिब्यून के महाप्रबंधक अमित मौजूद रहे। काउंसलिंग विशेषज्ञों ने भी विद्यार्थियों को करियर चयन को लेकर मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री ने हाल ही में घोषित दसवीं और बारहवीं के परीक्षा परिणामों में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले करीब 150 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। सम्मानित विद्यार्थियों में गरिमा, अनमोल ठाकुर, मानवी, भानवी शर्मा, सृष्टि वर्मा, मानविका पंवर, राशेल, जाह्नवी, मनीषा कुमारी, अंजली, सायना, स्मृति, भ्रनीत कौर, वंशिका, रिधिमा डोगरा, अदिति, अप्सरा चौहान, शायशा, सानवी सूद, शिवम ठाकुर, अवनी शर्मा और पायल सहित कई छात्र शामिल रहे। एजु एक्सपो में चितकारा यूनिवर्सिटी, एमिटी यूनिवर्सिटी पंजाब, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, शूलिनी यूनिवर्सिटी, सीजीसी लांडरां, आर्यन्स ग्रुप ऑफ कॉलेजेस, बाहरा यूनिवर्सिटी, श्री सुखमनी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी तथा महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी सहित कई प्रमुख संस्थान भाग ले रहे हैं।
Next Story