
x
बड़ी खबर
Chamba. चंबा। चुराह उपमंडल की 17 वर्षीय नाबालिग को सैकड़ों किलोमीटर दूर चेन्नई से सकुशल बरामद कर चंबा वापस लाने वाली महिला थाना चंबा की टीम में शामिल चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोप है कि बरामदगी के बाद पीडि़ता को धमकाने तथा कानूनी प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं बरती गई। निलंबित पुलिसकर्मियों का मुख्यालय फिलहाल पुलिस लाइन चंबा निर्धारित किया है। इस मामले में एक सब-इंस्पेक्टर, एक हैड कांस्टेबल और दो कांस्टेबलों पर कार्रवाई की गई है। चुराह उपमंडल के एक व्यक्ति ने सात अप्रैल, 2026 को महिला थाना चंबा में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी 17 वर्षीय बेटी को क्षेत्र का ही एक युवक बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत के बाद महिला थाना पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
साइबर सैल की मदद से मोबाइल लोकेशन और तकनीकी इनपुट के जरिए युवती और युवक की लोकेशन चेन्नई में ट्रेस हुई। इसके बाद महिला थाना चंबा की ओर से विशेष टीम गठित कर दक्षिण भारत रवाना किया गया। पुलिस टीम युवक और युवती को ढूंढ निकाला और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर दोनों को चंबा ले आई। युवती और परिजनों की ओर से पुलिस टीम के व्यवहार को लेकर गंभीर शिकायतें सामने आईं। आरोप लगाए गए कि पीडि़ता पर बयान को लेकर दबाव बनाया गया और उसे डराने.धमकाने की कोशिश की गई। इसके अलावा कानूनी प्रक्रिया के दौरान भी निर्धारित नियमों का पूरी तरह पालन नहीं किया गया। एएसपी चंबा दिनेश शर्मा ने कहा कि नाबालिग से जुड़े मामलों में निर्धारित कानूनी प्रक्रियाओं और संवेदनशील व्यवहार का पालन करना प्रत्येक पुलिस अधिकारी की जिम्मेदारी है। संबंधित कर्मियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





