PM मोदी को एयरपोर्ट पर रुकना पड़ा, री-नीट परीक्षा दे रहे परीक्षार्थी

दिल्ली। देशभर में आज लाखों छात्र री-नीट परीक्षा दे रहे हैं. परीक्षा को लेकर हर ओर तैयारी की गई है. इस बीच नीट परीक्षार्थियों की सुविधा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक पहल सामने आई है. दरअसल, बंगाल के दौरे पर गए पीएम मोदी आज दिल्ली पहुंचने के बाद कुछ देर तक एयरपोर्ट पर ही इंतजार करते रहे ताकि छात्रों को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े.
नीट का री-एग्जाम शुरू हो चुका है. इसके बाद से कई सेंटर्स से तरह-तरह की खबरें सामने आ रही है. एनटीए ने पहले ही साफ कहा था कि ठीक आधे घंटे पहले यानी 1:30 बजे गेट बंद कर दिए जाएंगे और इसके बाद किसी भी छात्र को एंट्री नहीं दी जाएगी. कई जगहों पर ऐसा ही देखने को मिला लेकिन इस बीच कुछ छात्र परीक्षा देने से रह गए, जिसके बाद बाहर खड़े पेरेंट्स ने विरोध जताया.
मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET में इस बार सुरक्षा के नाम पर कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने परीक्षा केंद्रों पर भारी विवाद खड़ा कर दिया है. परीक्षा से पहले बड़े-बड़े दावे किए गए थे कि छात्रों की धार्मिक भावनाओं को बिल्कुल भी ठेस नहीं पहुंचाई जाएगी और कलाइयों से मन्नत के धागे नहीं हटाए जाएंगे. लेकिन जब परीक्षा की घड़ी आई तो जमीनी हकीकत इन दावों से कोसों दूर नजर आई.
बता दें कि देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी आज दोपहर 2 बजे से शुरू हो गई है. इसे लेकर छात्रों और अभिभावकों के मन में तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं. ऐसा होना जायज भी है क्योंकि 3 मई को आयोजित हुई परीक्षा पेपर लीक के बाद रद्द कर दी गई थी जिसके बाद एग्जाम के लिए नई तारीखों का ऐलान किया गया था. अब इस परीक्षा को सही से करवाने के लिए सरकार और NTA कड़ी मशक्कत कर रही है. इसके पहले 20 जून को मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था. इसके साथ ही 51 हजार से ज्यादा जैमर्स का यूज किया जा रहा है जिससे नकल को रोका जा सके.
#WATCH | Ajmer, Rajasthan: A Burqa-wearing candidate was allegedly denied entry at a medical entrance exam centre ahead of the NEET examination today.
— ANI (@ANI) June 21, 2026
A candidate, named Kulsum Bano, says, "I have come from Beawar to take the NEET exam. When I took the exam on May 3rd, I was in… pic.twitter.com/3TVNnYk52n





