भारत

रोगियों को अधिक से अधिक सुविधा और मिले बेहतर इलाज

Shantanu Roy
29 March 2025 5:46 PM IST
रोगियों को अधिक से अधिक सुविधा और मिले बेहतर इलाज
x
Bharmour. भरमौर। उपमंडलीय आयुर्वेदिक अस्पताल की रोगी कल्याण समिति की बैठक शुक्रवार को लघु सचिवालय पट्टी के सभागार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर कुलबीर सिंह राणा ने की। बैठक में अस्पताल द्वारा दान की जा रही आयुष हेल्थ वेलनेस सेंटरों में ओपीडी सेवाओं और डे केयर सेवाओं के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। बैठक के दौरान एडीएम ने स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढीकरण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि रोगियों को अधिक से अधिक सुविधा और बेहतर इलाज प्रदान करने के लिए अतिरिक्त प्रयास किए जाएं। एडीएम ने यह भी निर्देश दिए कि स्वास्थ्य अधिकारियों को अतिरिक्त आय के साधन जुटाने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए ताकि अस्पताल की सेवाओं को और बेहतर बनाया जा सके। इस दौरान एडीएम ने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ बनाने के लिए अस्पताल के सभी अधिकारियों को अपने कार्यों में सुधार लाने की आवश्यकता पर बल देने का
आहवान किया।


बैठक में एडीएम ने आयुष विभाग को यह भी निर्देश दिए कि चौरासी प्रांगण में योग सत्र का आयोजन किया जाए। और लोगों को योग सिखाने के लिए प्रशिक्षकों की व्यवस्था की जाएं ताकि वे योग के माध्यम से अपने स्वास्थ्य को ओर बेहतर बना सकें। उन्होंने आयुष विभाग को आयुष पद्धति से उपचार किए जाने वाले विभिन्न रोगों के बारे में लोगों को प्रचार सामग्री के माध्यम से जागरूक करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने यह भी कहा कि इस पहल से न केवल रोगियों को सटीक जानकारी मिलेगी, बल्कि आयुर्वेदिक अस्पताल के उपचारों के द्गति लोगों में विश्वास और रुचि भी बढ़ेगी। उन्होंने आयुष विभाग को प्रचार सामाग्री को शीघ्र तैयार करने और उसे लोगों तक पहुंचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। बैठक में कार्यवाही का संचालन आयुष अधिकारी डा. सुखविंद्र सिंह ने किया।
Next Story