भारत

भीषण गर्मी में दवाइयों के लिए भटके मरीज

Shantanu Roy
21 May 2026 3:45 PM IST
भीषण गर्मी में दवाइयों के लिए भटके मरीज
x
BBN. बीबीएन। ऑनलाइन दवाओं की बढ़ती बिक्री और भारी छूट की नीति के खिलाफ बुधवार को बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ क्षेत्र में दवा कारोबारियों का विरोध सडक़ों से लेकर बाजारों तक साफ नजर आया। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के आह्वान पर बीबीएन के अधिकांश मेडिकल स्टोर बंद रहे। एक दिन की इस सांकेतिक हड़ताल ने जहां ऑनलाइन दवा कंपनियों के खिलाफ केमिस्ट्स की नाराजगी को सामने ला दिया, वहीं भीषण गर्मी के बीच दवाइयों के लिए निकले मरीजों और उनके परिजनों को भी खासी परेशानी झेलनी पड़ी। बीबीएन के प्रमुख बाजारों में सुबह से ही मेडिकल दुकानों पर ताले लटके रहे। जरूरी दवाइयों के लिए लोग एक दुकान से दूसरी दुकान तक चक्कर काटते
दिखाई दिए।


सबसे अधिक दिक्कत उन मरीजों को हुई जो नियमित रूप से शुगरए बीपीए हार्ट और अन्य बीमारियों की दवाएं लेते हैं। बुजुर्ग मरीजोंए बच्चों के अभिभावकों और औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत कामगारों को भी मेडिकल स्टोर बंद रहने से परेशानी का सामना करना पड़ा। बिना फार्मासिस्ट की निगरानी और बिना उचित जांच के ऑनलाइन दवाओं की बिक्री मरीजों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। केमिस्ट्स ने आरोप लगाया कि ऑनलाइन दवा व्यापार ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट की भावना के विपरीत है। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और सांकेतिक था, लेकिन यदि सरकार ने जल्द ऑनलाइन दवा बिक्री पर ठोस नीति नहीं बनाई तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। दवा कारोबारियों का कहना है कि उनकी लड़ाई केवल अपने कारोबार को बचाने की नहीं, बल्कि मरीजों की सुरक्षा और जिम्मेदार दवा वितरण व्यवस्था को बचाने की भी है।
Next Story