भारत

केमिस्ट एसोसिएशन की हड़ताल से भटकते रहे मरीज

Shantanu Roy
21 May 2026 4:13 PM IST
केमिस्ट एसोसिएशन की हड़ताल से भटकते रहे मरीज
x
Solan. सोलन। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (एआईओसीडी) के आह्वान पर की गई हड़ताल से क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को भी खासी परेशानी झेलनी पड़ी। अस्पताल के बाहर सभी केमिस्ट की दुकानों पर ताला होने के कारण मरीजों को अस्पताल के अंदर डिसपेंसरी व दवाइयों की सरकारी दुकान से ही दवाएं लेनी पड़ गई। लेकिन अधिकतर मरीजों को कुछ दवाएं न मिलने से निराश होकर ही घरों को लौटना पड़ गया, जोकि मरीजों के लिए किसी बड़ी परेशानी से
कम नहीं था।


डॉक्टर द्वारा लिखी गई दवा को लेने के लिए सरकारी दुकान पर मरीजों की लंबी कतार लग गई। इससे ओपीडी में उपचार के लिए जाने वाले मरीजों को भी परेशानी झेलनी पड़ गई। यही नहीं कुछ मरीजों को जरूरी दवाओं के बिना ही लौटना पड़ गया। गौर रहे कि मरीज सुबह से ही अस्पताल में उपचार करवाने के लिए पहुंचते रहे। सुबह से ही अस्पताल के पर्ची काउंटर, फीस कांउटर पर मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। सोलन का क्षेत्रीय अस्पताल बड़ा होने के कारण भारी संख्या में मरीज उपचार करवाने के लिए आते हैं। लेकिन बुधवार को मरीजों सहित तिमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ गया।
Next Story