अन्य

गुवाहाटी एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा

Subhi
1 Feb 2026 7:45 AM IST
गुवाहाटी एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा
x

गुवाहाटी एयरपोर्ट लोकप्रिय गोपीनाथ बोर्डोलोई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर यात्रियों ने एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान के टेकऑफ में देरी के कारण हंगामा किया, जिससे एयरपोर्ट टर्मिनल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। खबरों के मुताबिक उड़ान संख्या आईएक्स 1520 गुवाहाटी से कोलकाता जाने वाली थी। हालांकि, परिचालन संबंधी कारणों से उड़ान के टेकऑफ में देरी हुई और हवाईअड्डे पर अफरा-तफरी मच गई। उड़ान में हुई देरी के कारण गुवाहाटी एयरपोर्ट पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। यात्रियों के मुताबिक एअर इंडिया विमान के टेकऑफ में हुई देरी को लेकर कंपनी की तरफ से समुचित सूचना मुहैया नहीं कराई गई। फिलहाल एअर इंडिया एक्सप्रेस की तरफ से इस मामले में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यात्रियों ने आरोप लगाया कि विमान के रवाना होने का समय शनिवार रात 8:35 बजे था। एयरपोर्ट प्रबंधन ने पहले समय को 9 बजे तक बढ़ाया। इसके बाद उड़ान का समय 10.बजे और फिर साढ़े 10 कर दिया गया। यात्रियों का कहना था कि एयरलाइन या एयरपोर्ट प्रबंधन ने समय पर कोई जानकारी नहीं दी कि उड़ान कितने देर तक रुकेगी और देरी का कारण क्या है। यही वजह थी कि कई लोग काउंटरों पर जमा हो गए, अधिकारीयों और एयरलाइन कर्मियों से पूछताछ करने लगे और माहौल तनावपूर्ण हो गया। कुछ यात्रियों ने अपनी उड़ान के बारे में अपडेट मांगते हुए एयरलाइन के रवैये पर कड़ी नज़र रखी। यात्रियों को बताया नहीं गया कि विमान क्यों नहीं उड़ रहा है और उन्हें कितने समय तक इंतजार करना पड़ेगा।

एयरलाइन कर्मियों और हवाईअड्डे के अधिकारियों के बीच कुशल समन्वय नहीं दिखा, जिससे यात्रियों के सवालों का जवाब देना मुश्किल हो गया। हालांकि आधिकारिक बयान अभी तक नहीं आया है, लेकिन शुरुआती रिपोर्टों में परिचालन संबंधित कारण उड़ान में देरी का मुख्य कारक बताया गया है। देरी के चलते हवाईअड्डे के टर्मिनल में असंतोष फैल गया और यात्री अपने गुस्से और निराशा को छुपा नहीं पाए। कुछ यात्री आरोप लगा रहे थे कि एयरलाइन ने समय पर सहायता और समझौता नहीं किया। इस बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया और हवाईअड्डे के कुछ हिस्सों में भीड़ जमा हो गई। इस प्रकरण के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है।

Next Story
null