भारत
पंचायत चुनाव: सुनो-सुनो; चुनो-चुनो, 62 पंचायतों में वोटिंग आज
Shantanu Roy
27 May 2026 4:37 PM IST

x
Bilaspur. बिलासपुर। जिला बिलासपुर की 62 पंचायतों में आज मंगलवार को गांव की सरकार मतदाता चुनेंगे। गांव की सरकार को चुनने की प्रक्रिया के तहत मतदाताओं में भी जोश दिखाई दे रहा है। पहले चरण में मंगलवार को जिला की 62 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। जबकि दूसरे चरण की वोटिंग 28 मई को 62 और तीसरे चरण का मतदान 30 मई को 58 ग्राम पंचायतों में संपन्न होगा। सफल चुनाव प्रक्रिया को लेकर प्रशासन की ओर से भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अधिकारी भी स्वयं कई क्षेत्रों का निरीक्षण कर चुके हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। जानकारी के अनुसार पंचायत चुनाव का प्रथम चरण 26 मई को होगा। जिसके तहत झंडूता विकास खंड की ग्राम पंचायत धणी, भड़ोलीकलां, सलवाड़, पपलोआ, घराण, झबोला, बडग़़ांव, गेहड़वीं, बैहनाजट्टां, डूहक, बैरीमियां, डाहड़, बैहना-ब्राह्मणा, बलघाड़ तथा समोह शामिल है।
इसी तरह विकास खण्ड घुमारवीं की ग्राम पंचायत अमरपुर, फटोह, बल्हचुराणी, कुहमंझवाड़, पनोह, भुलस्वाए, कोटलू-ब्राह्मणा, कपाहड़ा, हटवाड़, मोरसिंघी, देहरा-हटवाड़, गतवाड़, भपराल, घंडालवीं, बरोटा, भराड़ी, सेउ, पट्टा, लुहारवीं, तल्याणा तथा कुठेड़ा व मरहाणा जबकि विकासखंड सदर के अंतर्गत बामटा, बल्हबल्हवाणा, निचली-भटेड़, बरमाणा, बैरीरजादियां, धारटटोह, देवली, माकड़ी मारकंड, कोठीपुरा, छड़ोल, दयोथ, साई खारसी, छकोह, डोबा, बंदला, सिकरोहा तथा घ्याल शामिल है। इसी दिन नयनादेवी विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत तनबौल, टाली, री, मंडयाली, खरकड़ी, माकड़ी, कौडांबाला, बस्सी तथा दबट पंचायतों में चुनाव संपन्न होगा। बता दें कि जिला के मतदाता आज अपने मतदान का प्रयोग करेंगे। मतदाताओं में भी चुनाव को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। जिन पंचायतों में मंगलवार को मतदान होगा, वहां पर प्रशासन, पुलिस प्रशासन की ओर से कड़ी नजर रखी जाएगी। मतदाताओं के हितों को देखते हुए मतदान के दिन प्रशासनिक अधिकारी भी विभिन्न पंचायतों का दौरा करेंगे। बहरहाल, चुनावी प्रक्रिया के तहत आगामी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। मतदान को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचंड गर्मी के बीच में भी जोरदार उत्साह देखा जा रहा है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





