भारत

अधिकारी की मौत, जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर

Nilmani Pal
10 May 2025 7:53 AM IST
अधिकारी की मौत, जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर
x
पढ़े पूरी खबर

जम्मू-कश्मीर। आतंकवाद के खिलाफ भारत की जवाबी कार्रवाई 'ऑपरेशन सिंदूर' से पाकिस्तान को तगड़ा नुकसान हुआ है। इससे बौखलाकर उसने सीमा से सटे इलाकों में हमले की कोशिश की है। हालांकि उसके अधिकांश हमलों को नाकाम कर दिया गया। पाकिस्तान के द्वारा किए जा रहे हमलों में जम्मू-कश्मीर के अधिकारी की मौत हो गई है, जिसकी जानकारी मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दी है।

उन्होंने एक्स पर लिखा, ''राजौरी से दुखद समाचार। हमने जम्मू-कश्मीर प्रशासन सेवा के एक समर्पित अधिकारी को खो दिया है। कल ही वे डिप्टी सीएम के साथ जिले में घूम रहे थे और मेरी अध्यक्षता में हुई ऑनलाइन बैठक में शामिल हुए थे। आज अधिकारी के आवास पर पाकिस्तानी गोलाबारी की गई। राजौरी शहर को निशाना बनाया गया। इसमें हमारे अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राज कुमार थापा की मौत हो गई। इस भयानक जान-माल के नुकसान पर अपने सदमे और दुख को व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।''

सुबह करीब 5.30 बजे जब पाकिस्तान की तरफ से हमला हुआ तो थापा अपने घर में थे। धमाके की आवाज सुनकर वह बाहर निकले। इसके बाद वह अपने कमरे में चले गए। इसके बाद पाकिस्तानी हमले में उनका कमरा भी निशाना बन गया। इसके अलावा दो अन्य लोगों की भी इन हमलों में मौत हुआ है। उनमें एक बच्चा और एक महिला शामिल है।



Next Story
null