भारत

पाकिस्तानी पोस्ट और टेरेरिस्ट लॉंच पैड को भारतीय सेना ने किया तबाह, वीडियो

Nilmani Pal
10 May 2025 7:41 AM IST
पाकिस्तानी पोस्ट और टेरेरिस्ट लॉंच पैड को भारतीय सेना ने किया तबाह, वीडियो
x

जम्मू। पाकिस्तानी पोस्ट और टेरेरिस्ट लॉंच पैड को भारतीय सेना ने तबाह किया जहां से ड्रोन हमले भी किए जा रहे थे। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। दोनों देश भयंकर युद्ध के मुहाने पर आ खड़े हुए हैं।

अब तक छोटी मिसाइलों और ड्रोन से हो रहे हमले अब खतरनाक और बड़ी मिसाइल हमले में तब्दील हो गए हैं। हालांकि भारत पाकिस्तान की मिसाइलों को हवा में ही मार गिराने में कामयाब है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान ने फतह-II बलिस्टिक मिसाइल से हमला कर दिया।

इसे सिरसा में निष्क्रिय कर दिया गया। वहीं भारत ने पाकिस्तान के इस्लामाबाद समेत कई एयरबेसों को निशाना बनाया जिसमें उसका भारी नुकसान हुआ है। पाकिस्तान हमले के जवाब में भारत ने भी बलिस्टिक मिसाइल से अटैक किया। पाकिस्तान ने ही इसका दावा किया है। भारत ने बलिस्टिक मिसाइल दागने की पुष्टि नहीं की है। वहीं श्रीनगर और पठानकोट एयरबेस के पास भी तेज धमाके सुनाई दिए। इन धमाकों के बाद किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।


Next Story
null