Breaking News

प्रदेश में सात दिसंबर तक बारिश-बर्फबारी नहीं

Shantanu Roy
3 Dec 2023 9:13 AM GMT
प्रदेश में सात दिसंबर तक बारिश-बर्फबारी नहीं
x

शिमला। हिमाचल प्रदेश की चोटियों में गत दिनों हुई बारिश-बर्फबारी के बाद हिमाचल का पारा गिर गया है। इसके कारण प्रदेश में अब ठंड का प्रकोप पहले से ज्यादा हो गया है। लाहुल-स्पीति और किन्नौर जिला में तापमान माइनस में आ पहुंच चुका है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला से प्राप्त जानकारी के अनुसार लाहुल-स्पीति के केलांग का न्यूनतम तामपान माइनस 4.2 डिग्री तक पहुंच गया है। किन्नौर जिला के कल्पा में न्यूनतम तामपान माइनस 2.2 डिग्री सेल्सियस है। तापमान गिरने से इन जिलो में ठिठुरन बढ़ गई है। लोगों के घरों में लगे नलों में पानी जमना शुरू हो गया है। ऐसे में इन क्षेत्रों में लोगों को काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इसके अलावा राजधानी शिमला में भी न्यूनतम तामपान में गिरावट दर्ज की गई है। शिमला में न्यूनतम तामपान में 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। भुंतर में 6.0, सुंदरनगर में 6.2, कल्पा में -0.8, ऊना में 6.2, पालमपुर में 6.0, सोलन में 6.3, मनाली में 2.4, मंडी में 7.6, चंबा में 7.0, कुफरी में 4.4, कांगड़ा में 8.9, नारकंडा में 2.2, रिकांगपिओ में 2.2 और डलहौजी में 7.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तामपान दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार हिमाचल में मौसम अब साफ रहने वाला है। आगामी एक सप्ताह तक प्रदेश में बारिश बर्फबारी के कोई आसार नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ अब निष्क्रिय हो गया है। सात दिसंबर तक प्रदेश में बारिश-बर्फबारी के कोई आसार नहीं है।

Next Story