भारत
टौणीदेवी में एनएच का काम तेज, पर संपर्क मार्गों की हालत खराब
Shantanu Roy
29 March 2025 4:40 PM IST

x
Tauni Devi. टौणीदेवी। टौणीदेवी क्षेत्र में नेशनल हाईवे-03 के निर्माण में तेजी आई है, लेकिन क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण लिंक रोड अब भी खराब हालत में हैं। विद्युत विभाग का लिंक रोड, ब्लॉक कार्यालय, तहसील कार्यालय, अंबी मार्ग, झनिक्कर में बारी गांव का मार्ग और छत्रैल मार्ग से पुराने ऊहल चौक मार्ग की दशा सुधारने की जरूरत बनी हुई है। इनमें से अंबी मार्ग, बारी मार्ग, ऊहल मार्ग और छत्रैल मार्ग का निर्माण लोक निर्माण विभाग टौणीदेवी सब-डिवीजन के तहत हुआ था, लेकिन अब ये जर्जर हो चुके हैं। बारी गांव का पुराना सरकारी रास्ता, जो तहसील, पंचायत घर, पशु अस्पताल और राजकीय प्राथमिक पाठशाला बारीं तक जाता है भी खराब स्थिति में है। हाल ही में यहां एक अस्थायी रैंप बनाया गया था, लेकिन भू-मालिकों के विरोध के चलते इसे भी बंद कर दिया गया। टौणीदेवी में एग्रीकल्चर विभाग, आधार केंद्र और अन्य सरकारी दफ्तरों तक पहुंचने के लिए जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
अपंग और बुजुर्गों के लिए तहसील, ब्लॉक, आधार केंद्र और पंचायतघर पहुंचना मुश्किल हो गया है। विद्युत सबस्टेशन और एसडीओ कार्यालय तक लिंक रोड खराब होने से भारी वाहनों की आवाजाही भी बंद पड़ी है। लोग तहसीलदार और विकास खंड अधिकारी से उम्मीद लगाए बैठे हैं कि वे जल्द इन सडक़ों को दुरुस्त करवाने के लिए ठोस कदम उठाएंगे। इस संदर्भ में नेशनल हाईवे के इंजीनियर अंकित सिंह ने बताया कि दरकोटी बाइपास से कोल्हूसिद्ध मोड़ तक सडक़ निर्माण कार्य तेजी से जारी है। मशीनरी की संख्या बढ़ाई गई है और बारी मंदिर से टौणीदेवी के नए बाइपास तक सडक़ पक्की कर दी गई है। शेष कार्य एक सप्ताह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि लिंक मार्गों को भी प्राथमिकता के आधार पर ठीक किया जाएगा।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh News Live
Next Story





