
x
Naggar. नग्गर। नग्गर विकास खंड की पंचायत समिति के नव-निर्वाचित सदस्यों को गुरुवार को विधिवत शपथ दिलाई गई। पतलीकूहल स्थित विकास खंड कार्यालय के सभागार में आयोजित विशेष बैठक में उपमंडलाधिकारी मनाली एवं विहित प्राधिकारी गुनजीत सिंह चीमा ने सभी निर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। यह विशेष बैठक हिमाचल प्रदेश पंचायती राज निर्वाचन नियम 1994 के तहत आयोजित की गई। बैठक दोपहर तीन बजे पंचायत समिति बैठक कक्ष में आरंभ हुई, जिसमें नव-निर्वाचित सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सदस्यों ने संविधान एवं पंचायती राज व्यवस्था के प्रति निष्ठा रखते हुए अपने दायित्वों का ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया। उपमंडलाधिकारी गुनजीत सिंह चीमा ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत समिति ग्रामीण विकास की महत्वपूर्ण कड़ी है और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे क्षेत्र के लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरें।
उन्होंने कहा कि पंचायत समिति के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकता है तथा जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए। शपथ ग्रहण प्रक्रिया हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम की धारा 79 और 90 के अंतर्गत संपन्न कराई गई। नियम 85 और 86 के प्रावधानों के अनुसार यह प्रक्रिया पंचायत समिति एवं जिला परिषद के निर्वाचित सदस्यों के लिए अनिवार्य होती है, जिसके बाद वे अपने पद की जिम्मेदारियों का विधिवत निर्वहन कर सकते हैं। समारोह के दौरान नव-निर्वाचित सदस्यों में विशेष उत्साह देखने को मिला। शपथ ग्रहण के बाद कई सदस्यों ने क्षेत्र के विकास, ग्रामीण आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, पेयजल, सडक़, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत आवश्यकताओं को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने विश्वास जताया कि पंचायत समिति सामूहिक प्रयासों से विकास कार्यों को गति प्रदान करेगी।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





