छत्तीसगढ़

प्यार को टाइमपास कहा, आहत में युवती ने की थी खुदकुशी, युवक गिरफ्तार

Nil dhankar
5 Jun 2026 2:38 PM IST
प्यार को टाइमपास कहा, आहत में युवती ने की थी खुदकुशी, युवक गिरफ्तार
x
छग

जशपुर। जिले के कुनकुरी थाना परिसर में युवती की आत्महत्या के चर्चित मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि युवती को कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाया गया था। पुलिस ने इस मामले में एक शादीशुदा युवक को गिरफ्तार कर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, 26 मई को धुमाडांड निवासी 22 वर्षीय नीलिमा लकड़ा ने थाना परिसर स्थित वायरलेस टॉवर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जांच में पता चला कि घटना से पहले युवती की बागगुड़ी निवासी रविशंकर राम से कहासुनी हुई थी। आरोपी ने युवती को बताया था कि वह शादीशुदा है और उससे केवल टाइमपास के लिए बात करता था। इसके बाद विवाद हुआ और कुछ देर बाद युवती ने आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी रविशंकर राम को बीएनएस की धारा 108 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Next Story