भारत

नए चेहरे चुने गए प्रधान-उपप्रधान

Shantanu Roy
29 May 2026 3:15 PM IST
नए चेहरे चुने गए प्रधान-उपप्रधान
x
सरकाघाट। विकास खंड गोपालपुर में प्रथम चरण के तहत हुए पंचायत चुनावों की मतगणना के बाद 17 पंचायतों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। परिणामों के बाद क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी की लहर है। कोट पंचायत से पूजा वर्मा प्रधान और शशिपाल उपप्रधान निर्वाचित हुए हैं। टिक्कर पंचायत में ललीता ने प्रधान पद पर जीत दर्ज की जबकि प्रताप सिंह उपप्रधान बने। मसेरन पंचायत से महाजन राम प्रधान और विपिन कुमार उपप्रधान चुने गए। नवाणी पंचायत में बबली देवी उपप्रधान और मदन लाल (पालू) प्रधान बने। नवाही पंचायत से सत्यप्रकाश गारला प्रधान और सतीश उपप्रधान चुने गए।
समैला पंचायत से अंजना देवी प्रधान और सुरेश उपप्रधान बने। चौक ब्रारता से अमका राम प्रधान और राकेश उपप्रधान निर्वाचित हुए। चौरी पंचायत में अनीता प्रधान और कृष्ण शर्मा उपप्रधान बने। ढलवान पंचायत से शीतला प्रधान और रूपलाल उपप्रधान चुने गए। गौंटा पंचायत में ज्ञान चंद प्रधान और राजकुमार उपप्रधान बने। रिस्सा पंचायत से मीरा देवी प्रधान और रोशन लाल शर्मा उपप्रधान चुने गए। झंझैल पंचायत में वीरी सिंह प्रधान और अच्छर सिंह उपप्रधान बने। ठाणा पंचायत से सुषमा देवी प्रधान और राकेश कुमार उपप्रधान निर्वाचित हुए। जुकैण पंचायत से दिनेश नारंग प्रधान और काली दास उपप्रधान बने। धनालग पंचायत से लेखराम प्रधान और आनंद उपप्रधान चुने गए। गाहर पंचायत में नीलम कुमारी प्रधान और संतोष कुमार उपप्रधान बने। गोपालपुर पंचायत से पवन कुमार प्रधान और रणवीर सिंह उपप्रधान निर्वाचित हुए। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों ने जनता का आभार व्यक्त किया और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही। क्षेत्र में अब नई पंचायत टीमों से विकास की उम्मीदें बढ़ गई हैं।
Next Story