भारत

Meena Chandel को नेशनल रोज पुरस्कार

Shantanu Roy
10 Sep 2024 9:47 AM GMT
Meena Chandel को नेशनल रोज पुरस्कार
x
Bilaspur. बिलासपुर। जिला बिलासपुर के अंतर्गत बैहनाजट्टां से संबंधित मीना चंदेल ने फ्लोरीकल्चर के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। मीना चंदेल को आउटलुक एग्रीटेक सबमिट एंड अवार्ड-2024 के आयोजन के दौरान नेशनल रोज पुरस्कार-2024 मिला है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार सचिव दिनेश चक्रवर्ती द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया है। मीना चंदेल को यह पुरस्कार फ्लोरीकल्चर के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मिला है। मीना चंदेल ने फ्लोरीकल्चर में महिलाओं व बेरोजगार युवाओं को इस क्षेत्र में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। फ्लोरीकल्चर का विस्तार करने में
अपनी भूमिका निभाई।


वहीं, प्रदेश भर में करीब 4000 लोग के लिए फ्लोरीकल्चर रोजगार का साधन बना। इस महिला के सफल प्रयासों के चलते प्रेरित होकर कई लोगों ने इस व्यवासय को चुना। इस व्यवसाय के चलते कई लोगों ने अपनी आर्थिकी सुदृढ़ की। उधर, इस पुरस्कार के लिए सीएसआईआर/ आईएचबीटी पालमपुर के निदेशक डा. सुरेश कुमार यादव, डा. भव्य भार्गव, कृषि विज्ञान केंद्र बरठीं की प्रोजेक्ट समन्वयक डा. सीमा शाहर सहित अन्य मीना चंदेल को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। मीना चंदेल ने कहा कि फ्लोरीकल्चर में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। लोगों को इसे अपनाना चाहिए।
Next Story