भारत

नगर परिषद पांवटा साहिब, निर्मल कौर अध्यक्ष-इंद्रजीत मिक्का उपाध्यक्ष घोषित

Shantanu Roy
21 May 2026 4:51 PM IST
नगर परिषद पांवटा साहिब, निर्मल कौर अध्यक्ष-इंद्रजीत मिक्का उपाध्यक्ष घोषित
x
पांवटा साहिब। पांवटा साहिब में नगर परिषद चुनावों के बाद बीजेपी पांवटा मंडल ने प्रेस कान्फ्रेंस कर अध्यक्ष के लिए निर्मल कौर और उपाध्यक्ष के लिए इंद्रजीत मिक्का का आधिकारिक ऐलान किया। इस अवसर पर बीजेपी मंडल अध्यक्ष पांवटा अरविंद गुप्ता, नवनिर्वाचित अध्यक्ष निर्मल कौर, उपाध्यक्ष इंद्रजीत मिक्का, वार्ड-2 पार्षद आशा देवी, वार्ड-3 पार्षद राजरानी और वार्ड-5 पार्षद सर्वशक्ति भटनागर, वार्ड नंबर-10 के पार्षद मयंक चौहान, वार्ड नंबर-13 के पार्षद कुलदीप चौधरी मौजूद रहे। इस दौरान वार्ड नंबर-12 से निर्दलीय चुनाव लडऩे वाली पार्षद ममता सैनी का साथ भी उनको मिला। पांवटा साहिब भाजपा मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार ने कहा कि वार्ड-1 की पार्षद निर्मल कौर को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया है।

वह जनवरी, 2026 तक पहले भी चेयरमैन रह चुकी हैं और शहर की हर गली से वाकिफ हैं। रोस्टर महिला के लिए रिजर्व था और निर्मल कौर सबसे अनुभवी चेहरा हैं। पांवटा साहिब के वार्ड नंबर-9 से निर्दलीय जीते इंद्रजीत मिक्का को उपाध्यक्ष बनाया गया है। हितेंद्र कुमार ने पांवटा के विकास के लिए हम सबको साथ लेकर चलेंगे। इंद्रजीत मिक्का ने नशा मुक्ति और बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा उठाया था। इस दौरान बीजेपी ने 13 सदस्यीय सदन का गणित भी समझाया। बीजेपी चार, कांग्रेस चार, निर्दलीय पांच पार्षद थे। बहुमत के लिए सात चाहिए थे। बीजेपी के चार पार्षदों के अलावा इंद्रजीत मिक्का समेत तीन निर्दलीयों ने समर्थन दिया। इसके अलावा वार्ड-12 की पार्षद का समर्थन भी बीजेपी को मिला, जिससे बहुमत आठ का हो गया। इस दौरान निर्मल कौर ने अपनी पांच प्राथमिकता गिनाते हुए कहा कि नशा मुक्ति अभियान के दौरान पुलिस और एनजीओ के साथ मिलकर हर वार्ड में कमेटी बनाई जाएगी।
Next Story