
x
Hamirpur. हमीरपुर। सस्ते राशन के डिपुओं में तेल व रिफाइंड तेल की सप्लाई इस माह भी गायब हो गई है। राशनकार्ड धारकों को जून माह में एक बार फिर आधा.अधूरा राशन खरीदने को मिलेगा। गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों को बाजार से महंगें दामों पर तेल खरीदना पड़ेगा। कारण साफ है कि प्रदेश भर के गोदामों में अभी तक सरसों तेल व रिफाइंड तेल की सप्लाई नहीं पहुंच पाई है। बताया जा रहा है कि तेल के टेंडर तो हो चुके हैंए लेकिन तेल की सप्लाई अभी तक गोदामों में नहीं पहुंच पाई है। राशनकार्ड धारक भी हर बार आधा.अधूरा राशन मिलने से खासे परेशान हैं। एक तरफ बढ़ती महंगाई से लोग पहले ही त्रस्त हैं। ऊपर से सस्ते राशन की दुकानों में हर बार आधा अधूरा राशन मिलने से गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों को घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है।
गौरतलब रहे कि मई माह में भी डिपो धारकों को सरसों तेल की सप्लाई नहीं मिल पाई है और अब जून माह में भी तेल और रिफाइंड की सप्लाई अभी तक सीविल सप्लाई के गोदामों में नहीं पहुंच पाई है। जबकि डिपुओं को जून माह का राशन भेजना शुरू कर दिया गया है। ऐसे में लाखों राशनकार्ड धारकों को इस माह भी सरसों तेल व रिफाइंड से बंचित रहना पड़ सकता है। क्योंकि कब तेल की सप्लाई गोदामों में पहुंचेगी और गोदामों से कब डिपुओं को तेल भेजा जाएगा। यही नहीं रिफाइंड तेल पिछले चार.पांच महीनों से गायब चल रहा है। राशनकार्ड धारकों को रिफाइंड की जगह सरसों तेल ही मुहैया करवाया जा रहा था और अब सरसों तेल भी गायब हो गया है। डिपुओं में तोता ब्रांड सरसों तेल 153 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से राशनकार्ड धारकों को मुहैया करवाया जा रहा था। लोगों को इस बार भी बाजार से महंगे दामों पर तेल खरीदना होगा। डिपुओं में आटा 12 किलो और चावल छह किलो के हिसाब से प्रति कार्ड मुहैया करवाए जा रहे हैं। राशनकार्ड धारक भी समय पर राशन उठाने में लगे हुए हैंए ताकि समय पर राशन खरीदकर रखा जा सके।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





