भारत

‘मेरा युवा भारत’ से जुड़ेंगे ज्यादा युवा

Shantanu Roy
22 July 2026 5:39 PM IST
‘मेरा युवा भारत’ से जुड़ेंगे ज्यादा युवा
x
Kullu. कुल्लू। मामलों एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार समिति की बैठक अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कुल्लू के कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सुरजीत सिंह राठौर ने की। बैठक की शुरुआत में जिला युवा अधिकारी मेरा युवा भारत प्रतिभा शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा मेरा युवा भारत की कार्यप्रणालीए उद्देश्यों और जिले में संचालित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। बैठक में मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिला सलाहकार समिति के गठन एवं उसकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।


साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 के जिला कार्ययोजना को लेकर विभिन्न विभागों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। इस दौरान मेरा युवा भारत के पंजीकरण एवं जन-जागरूकता अभियान को जिला स्तर पर व्यापक रूप से संचालित करने और विभिन्न विभागों के सहयोग से अधिक से अधिक युवाओं को माई भारत पोर्टल से जोडऩे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा 27 जुलाई को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय नशा मुक्त युवा विकसित भारत कार्यक्रम की तैयारियोंए विभागवार जिम्मेदारियों तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आवश्यक समन्वय पर भी विस्तृत चर्चा हुई।
Next Story