भारत

धोखा दे रही थी मॉडल शीतल चौधरी, हत्या करने वाले होटल व्यवसायी ने पुलिस को बताया

Nil dhankar
18 Jun 2025 7:03 AM IST
धोखा दे रही थी मॉडल शीतल चौधरी, हत्या करने वाले होटल व्यवसायी ने पुलिस को बताया
x
पढ़े पूरी खबर

हरियाणा। हरियाणा की एक मॉडल शीतल चौधरी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार सुनील ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसने शीतल को इसलिए मार डाला क्योंकि वह किसी और से शादी करना चाहती थी। आरोपी सुनील करनाल में होटल व्यवसायी है और शादीशुदा है। उसके दो बच्चे हैं। पुलिस ने उसे सोमवार शाम गिरफ्तार किया और मंगलवार को पानीपत की स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया।

पानीपत के डीएसपी सतीश कुमार ने कहा, “14 जून की रात सीसीटीवी फुटेज में शीतल और सुनील को एक कार में साथ जाते हुए देखा गया। कार में दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई। शीतल उस व्यक्ति से बात शुरू की जिससे वह शादी करना चाहती थी। इसके बाद सुनील ने अपना आपा खो दिया।” बहस के दौरान सुनील ने डैशबोर्ड से चाकू निकाल कर शीतल पर हमला किया। इसके बाद उसने शीतल के शव को पानीपत की एक नहर में फेंक दिया। पुलिस ने शीतल का मोबाइल फोन और चप्पल आरोपी की कार से बरामद की है।

शीतल 14 जून को एक म्यूजिक वीडियो शूट के लिए अहर गांव गई थीं। उनके परिजनों ने बताया कि वह 14 जून को घर से निकली लेकिन 15 जून की रात तक नहीं लौटी, जिसके बाद उनकी बहन नेहा ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 16 जून को खरखौदा क्षेत्र की नहर में उनका शव मिला। पुलिस के अनुसार, शीतल पहले करनाल स्थित सुनील के होटल में नौकरी करती थी। दोनों के बीच 4–5 साल पुराना परिचय था और उस दौरान कथित रूप से रिश्ता भी था। ASI अनिल कुमार (जांच अधिकारी) ने बताया कि जब शीतल को पता चला कि सुनील पहले से शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है तो उसने दूरी बनाना शुरू कर दी थी। शीतल का असली नाम सिम्मी भी बताया गया है। वह पहले पानीपत के संदीप कुमार से शादी कर चुकी थीं। शादी को 9 साल हुए थे, लेकिन 4 साल पहले तलाक हो गया था। तलाक का कारण था कि वह मॉडलिंग में करियर बनाना चाहती थी, लेकिन पति इसका विरोध करता था। उनके दो बच्चे भी हैं जो संभवतः संदीप के साथ हैं।


Next Story
null