
x
Keylong. केलांग। चिचम के लादारचा मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का लाहुल एवं स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने फीता काटकर शुभारंभ किया तथा खिलाडिय़ों की हौसला अफजाई की। विधायक अनुराधा राणा ने बल्ले से तीन गेंदें खेलकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। उद्घाटन मैच गांव हुरलिंग इलेवन और चिचम के बीच खेला गया। इस टूर्नामेंट का आयोजन क्रिकेट एसोसिएशन चिचम द्वारा किया जा रहा है। इस मौके पर विधायक ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि गांव क्षेत्र में इस तरह के टूर्नामेंट का आयोजन होने से युवाओं को अपने प्रतिभा को दिखाने का अवसर मिलता है। उन्होंने गांव के क्रिकेट प्रेमियों की हौंसला फजाई भी की और प्रसन्नता व्यक्त की कि इस टूर्नामेंट में 26 टीमें भाग ले रही है। उन्होंने कहा कि ज्यादातर प्रतिभाएं ग्रामीण क्षेत्रों से ही निकल कर आगे आ रही हैं।
यह काबिले तारीफ है कि निश्चित रूप से ही ग्रामीण क्षेत्रों के युवा कड़ी मेहनत कर अपने मुकाम को हासिल कर रहे हैं और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में हिस्सा लेकर न केवल अपने परिवार का बल्कि अपने गांवए प्रदेश और देश का नाम भी रोशन कर रहे हैं। विधायक अनुराधा राणा ने इस टूर्नामेंट को आयोजित करवाने के लिए क्रिकेट आयोजन समिति की सराहना की और समिति को अपनी ऐच्छिक निधि से 50 हजार रुपए की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यदि गांव वासियों का सहयोग मिलेगा तो आने वाले समय में इस ऐतिहासिक मैदान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित करने के लिए मामला प्रदेश व केंद्र सरकार से उठाया जाएगा। विधायक ने प्रवास के दौरान लांगजाए हिक्किमए कौमिकए क्वांग और क्यूलिंग पहुंचकर लोगों की समस्याएं भी सुनी। इस अवसर पर एडीसी शिखा, एसडीएम दीक्षित राणा, वीडिओ अंशुल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दोरजे छेरिंग, टीएसी सदस्य वीर भगत, बीडीसी उपाध्यक्ष महेंद्र सिंहए कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों सहित क्रिकेट खेल प्रेमी मौजूद रहे।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





