व्यापारी से सोने-चांदी की लूट, बंदूक से डराकर वारदात को अंजाम

बलौदाबाजार-भाटापारा। जिले में नए एसपी के पदभार ग्राहण करते ही बड़ी लूट की घटना हो गई। दो बाइक में पहुंचे बदमाशों ने व्यापारी को बंदूक दिखाकर उसके हाथ से सोने-चांदी से भरे थैले को लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले में जांच कर रही है।
साथ ही पीड़ित से घटना को लेकर पूछताछ भी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, घटना थाना भाठापारा ग्रामीण क्षेत्र की है। आज सुबह 9:30 बजे पीड़ित व्यापारी बलराम सोनी ग्राम तरेंगा से ग्राम रोहरा रोज की तरह ज्वेलरी दुकान के लिए अपनी मोटर सायकल से अकेले ग्राम तरेंगा के लिए निकला था। रास्ते में सुनसान जगह पर विपरीत दिशा से दो बाइक सवार बदमाश पहुंचे और गाड़ी को जबरन रूकवाए।
पीड़ित के मुताबिक, इस दौरान बाइक सवार एक बदमाश ने उसे बंदूक दिखाया और जान से मारने की धमकी देकर सोने-चांदी से भरा थैला लूटकर ले गए। प्रारंभिक पूछताछ में पीड़ित के पास लूटे गए जेवर का किसी प्रकार का कोई बिल नहीं है, जिस पर ज्वेलरी के संबंध में जाँच की जा रही है।





