
x
Nahan. नाहन। जिला सिरमौर में सोमवार को नशे के खिलाफ व्यापक अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित हुए। इस कड़ी में डा. वाईएस परमार मेडिकल कालेज नाहन अस्पताल मेें कार्यकारी प्रधानाचार्य डा. संगीत ढिल्लों, एचओडी फॉरेंसिक मेडिसन व संयुक्त निदेशक मेडिकल कालेज कपिल तोमर के नेतृत्व में मेडिकल स्टूडेंट द्वारा एंटी ड्रग के लिए शपथ ली गई। कार्यकारी प्रधानाचार्य डा. संगीत ढिल्लों ने बताया कि परिसर में एंटी रैगिंग की शपथ ग्रहण की गई। उन्होंने बताया कि आगामी अक्त्तूबर माह में एमबीबीएस का नया बैच आएगा। इसके लिए सीनियर मेडिकल स्टूडेंट को सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में एंटी रैगिंग की भी शपथ ग्रहण करवाई गई। उधर, डाइट हॉल नाहन में अंतरराष्ट्रीय नशा विरूद्ध जागरूकता अभियान के तहत ज्ञान-विज्ञान समिति, हिमालयन अवकेनिंग सोसाईटी व शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में एंटी ड्रग डे मनाया गया। जिसमें विधायक नाहन अजय सोलंकी ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत करते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में जनवादी महिला समिति पूर्व राज्य अध्यक्ष संतोष कपूर, हिमालयन अवेकनिंग सोसाईटी के सचिव वीरेंद्र कपूर के अलावा डाईट नाहन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
Next Story





